RSSB 4th Grade Result 2025 : Result Declared

By Girdhari Lal Suthar

Updated On:

Follow Us
RSSB 4th Grade Result 2025

RSSB 4th Grade Result 2025 : राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदों पर बड़े पैमाने पर होने वाली भर्ती का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने संकेत दिया है कि Rajasthan Grade 4 Result 2025 जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में बैठने वाले लाखों अभ्यर्थी आज 16 जनवरी को अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

Rajasthan Grade 4 Result 2025 कब जारी होगा?

बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे कक्षा IV भर्ती परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर अपलोड करने का लक्ष्य रखा गया है। चेयरमैन आलोक राज ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से यही कहा है कि बोर्ड तय तारीख पर परिणाम जारी करने की पूरी तैयारी कर चुका है। हालांकि आलोक राज जी ने यह संकेत भी दिया है कि कट ऑफ का आइडिया तो 15 जनवरी को दे दिया जाएगा, लेकिन रिजल्ट वेबसाइट पर 16 जनवरी को ही अपलोड कर पाएंगे। अपरिहार्य कारणों से 15 जनवरी को कटऑफ नहीं डाली जा सकी।

RSSB 4th Grade 2025 भर्ती का संक्षिप्त विवरण

राज्य में सरकारी विभागों के लिए चल रही यह भर्ती पद संख्या और दायरे, दोनों स्तरों पर काफी बड़ी है। विभिन्न जिलों में खाली पड़े ग्रुप-डी पदों को भरने के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

बिंदु विवरण
भर्ती आयोजित करने वाली संस्था Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)
पोस्ट का नाम ग्रेड 4 / चतुर्थ श्रेणी / समूह ‘डी’
कुल रिक्तियां 53,749
Non-TSP क्षेत्र सीटें 48,199
TSP क्षेत्र सीटें 5,550
परीक्षा तिथियां 19, 20 और 21 सितंबर 2025
रिजल्ट 16 जनवरी 2026 (अपेक्षित)
आधिकारिक Website rssb.rajasthan.gov.in
चयन के चरण लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन

 

Rajasthan Grade 4 2025 भर्ती को लेकर रुचि इतनी क्यों?

इस परीक्षा का पैमाना काफी बड़ा रहा। लाखों बेरोजगार युवा नौकरी के अवसर की तलाश में इसमें शामिल हुए और अब result का इंतजार कर रहे हैं।

पहलू जानकारी
कुल उपलब्ध पद 53,749
परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार करीब 21.17 लाख
उपस्थिति प्रतिशत लगभग 85.68%
परीक्षा शिफ्ट कुल 6 आयोजित
आगे का चरण दस्तावेज़ जांच

 

Rajasthan 4th grade result 2025 कैसे देखें?

परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को किसी कठिन प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। बस Official वेबसाइट पर जाकर सरल चरणों का पालन करना होगा।

  1. सबसे पहले ब्राउज़र में rssb.rajasthan.gov.in खोलें
  2. होमपेज में में ही स्क्रॉल करके नीचे जाएं 
  3. अब Result टैब पर क्लिक करें
  4. ड्रॉपडाउन में Exam Year और Exam Name का चयन करें 
  5. अब आपके सामने Release Date, Exam, Title & Link दिखेगी। उस लिंक पर क्लिक करके PDF डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर सर्च करें।
  1. नंबर मिलने पर समझें कि आप अगले चरण में पहुंचे हैं
  2. जरूरत हो तो फ़ाइल डाउनलोड करके संभालकर रखें

PDF में चयन सूची के साथ कट ऑफ और आगे के निर्देश भी रहेंगे।

Rajasthan Grade IV Exam Result 2025 होने वाली प्रक्रिया

लिखित परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों का अगला चरण केवल दस्तावेज़ जांच रहेगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए दोगुने अभ्यर्थियों को बुलाए जाने के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान आपके सभी मूल प्रमाण पत्रों को देखा जाएगा और राज्य निवास संबंधित दस्तावेज़ भी मांगे जा सकते हैं। 

उम्मीदवारों के लिए यह मौका क्यों महत्वपूर्ण?

पहली बात, पदों की संख्या काफी अधिक रखी गई है

दूसरी बात, चयन प्रक्रिया सीधे और साफ-सुथरे तरीके से दो चरणों में पूरी होगी

तीसरी बात, हर जिले के आवेदकों को आवेदन का अवसर मिला

यही वजह है कि जिन परीक्षार्थियों ने मेहनत करके लिखित परीक्षा दी है, वे इस परिणाम को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

RSSB 4th Grade 2025 Cut Off Marks जारी 

RSSB 4th Grade 2025 Cut Off Marks
RSSB 4th Grade 2025 Cut Off Non TSP

RSSB 4th Grade 2025 Cut Off TSP
RSSB 4th Grade 2025 Cut Off TSP

FAQs – RSSB 4th Grade Result 2025 

  1. परिणाम किस तारीख तक आएगा?

16 जनवरी 2026 को कट ऑफ तथा 16 जनवरी को ही रिजल्ट अपलोड किए जाने की उम्मीद है।

  1. रिजल्ट कहां मिलेगा?

rssb.rajasthan.gov.in पर PDF के रूप में।

  1. कितनी सीटें घोषित की गई हैं?

कुल 53,749 पद।

  1. परीक्षा में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए थे?

लगभग 21 लाख से अधिक उम्मीदवार।

  1. लिखित परीक्षा के बाद क्या होगा?

दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया।

Read this Also : Shekhawati Mission 100 Class 12 2026 PDF : शेखावाटी मिशन 100 कक्षा 12 2026 बुकलेट्स


Discover more from Gyankundli

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Girdhari Lal Suthar is an experienced English teacher and education content creator in India, specialising in English Grammar and English Literature for competitive and academic exams. With over 8 years of teaching experience, he has guided aspirants preparing for RPSC, SSC, school teaching exams, and college-level English courses. He holds an M.A. in English Literature and is the founder of Gyankundli, an educational platform that offers clear explanations, exam-oriented notes, MCQs, quizzes, and literary analysis in simple Indian English. His content is designed to help students and teachers master grammar rules, literary concepts, and exam strategies with ease. Connect on LinkedIn: Girdhari Lal Suthar

Leave a Reply