नहीं रहे देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा Ratan Tata Passes Away at 86

By Girdhari Lal Suthar

Updated On:

Follow Us
Ratan Tata Passes Away at 86

Sir Ratan Tata Passes Away: देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। बुधवार की देर शाम उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। सर रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में दुनियां को अलविदा कह दिया है। रतन टाटा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

उनके निधन की खबर सुनकर देशभर में शोक की लहर फेल गई है। भारत के सबसे प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन बुधवार की शाम को हो गया है।

आपको बता दें कि बुधवार शाम को उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके कुछ समय बाद ही उनका निधन हो गया। इस प्रकार अचानक से सर रतन टाटा का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। भारत उनके योगदान को कभी भुला नहीं पाएगा।

टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का यूं चले जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। रतन टाटा बेहद ही नेक दिल इंसान थे। टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा स्टील जैसे विश्व विख्यात उद्योगों को स्थापित करने वाले सर रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Discover more from Gyankundli

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Girdhari Lal Suthar is an experienced English teacher and education content creator in India, specialising in English Grammar and English Literature for competitive and academic exams. With over 8 years of teaching experience, he has guided aspirants preparing for RPSC, SSC, school teaching exams, and college-level English courses. He holds an M.A. in English Literature and is the founder of Gyankundli, an educational platform that offers clear explanations, exam-oriented notes, MCQs, quizzes, and literary analysis in simple Indian English. His content is designed to help students and teachers master grammar rules, literary concepts, and exam strategies with ease. Connect on LinkedIn: Girdhari Lal Suthar

Leave a Reply