RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026

By Girdhari Lal Suthar

Updated On:

Follow Us
Rajasthan Board 10th Result 2026

Rajasthan Board 10th Result 2026: बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन राजस्थान अजमेर 24 मार्च को दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर रहा है। वहीं मार्च में ही 12वीं के रिजल्ट की संभावना है। इससे जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे देखें।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date:

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं के एग्जाम खत्म हो चुके है। अब लाखों छात्रों को अपने एग्जाम रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित किया जा (RBSE 10th Result) रहा है। वहीं, 12वीं का रिजल्ट भी इस महीने जारी होने की उम्मीद की जा सकती है।

छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। वेबसाइट पर छात्रों को अपने रोल नंबर फिल करके ही रिजल्ट पेज पर जाना पडेगा।

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान 10 बोर्ड रिजल्ट कब आएगा 2026

राजस्थान बोर्ड के पिछले रुझानों को देखते हुए कक्षा 10वीं का रिजल्ट आमतौर पर एग्जाम खत्म होने के 50 से 60 दिनों में जारी किया जाता है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पिछले सात सालों में पहली बार मार्च में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्र पिछले सालों की डेट्स पर जारी किए गए रिजल्ट की जानकारी यहां से लें।

साल रिजल्ट डेट
2025 28 मई 2025
2024 29 मई 2024
2023 1 जून 2023
2022 13 जून 2022
2021 30 जुलाई 2021
2020 28 जुलाई 2020
2019 3 जून 2019

RBSE 10th Result 2026 Date and Time :

इस साल 10वीं के एग्जाम 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित किए गए थे। साथ ही, सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड 24 मार्च 2026 को नतीजों की घोषणा कर रहा है। बोर्ड द्वारा कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तीव्र गति से करवाया जा रहा है। 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू होने जा रहा है इसीलिए रिजल्ट मार्च में ही जारी किया जाएगा।

इवेंट डिटेल्स
बोर्ड का नाम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)
एग्जाम की डेट्स 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026
एक्सपेक्टेड रिजल्ट डेट 24 मार्च 2026 दोपहर 1 बजे से 
ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in
ऑप्शनल वेबसाइट Indiaresults

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Main Examination Results 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब “RBSE Secondary 2026 Result” वाले विकल्प को चुनें।
  • अपना रोल नंबर फिल करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे भविष्य के लिए Download या Print कर लें।
कक्षा 10 रिजल्ट डायरेक्ट लिंक्स :-  सर्वर 1 (ऑफिसियल ) सर्वर 2 (इंडिया रिजल्ट्स )

BSER 10th Result 2026 Roll Number से चेक करें 

  1. सबसे पहले विद्यार्थियों को राजस्थान बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट को विजिट करना है। 
  2. होम पेज पर राइट साइड में Main Examination Result 2026 की लिंक पर क्लिक करना है। 
  3. अगली विंडो में रिजल्ट जारी होने के बाद एक लिंक आएगा Secondary & Vocational 2026 Result के नाम से, उस लिंक पर आपको क्लिक करना है।
  4.  लिंक पर क्लिक करते ही आपको अपने रोल नंबर एंटर करने हैं और सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो हो जाएगा। 

Rajasthan 8th Board Result 2026

10th Board Result 2026 नाम से चेक करें

Class 10 Result Namewise Rajasthan Board

  1. सबसे पहले आपको India Results की वेबसाइट को विजिट करना है ।
  2. अब Recent Updates के नीचे Board of Secondary Education Rajasthan पर क्लिक करना है।
  3. अब आपके सामने Rajasthan Board 10th Result 2026 NOW AVAILABLE का लिंक दिखेगा, आपको उस पर क्लिक करना है।
  4. अगली विंडो में आपके सामने दो ऑप्शंस दिखेंगे – Enter Roll No. तथा Enter Name
  5. आपको अपना या जिस विद्यार्थी का रिजल्ट देखना है उसका नाम दूसरे वाले ऑप्शन Enter Name में डालना है और सामने Go वाले बटन पर क्लिक करना है।
  6. अब आपके सामने उस नाम वाले विद्यार्थियों की लिस्ट दिखाई देगी।
  7. आपको जिस विद्यार्थी का रिजल्ट देखना है उसके नाम के आगे पिता का नाम चेक कर लेना है और सामने Get वाले बटन पर क्लिक करना है।
  8. स्क्रीन पर आपको रिजल्ट दिखाई देगा, आपको उसका स्क्रीनशॉट ले लेना है।

CCE GURU App से 10 वीं का रिजल्ट ऐसे देखें 

CCE GURU Class 10 Result 2026

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से CCE GURU APP डाऊनलोड करें ।
  • App को ओपन करने के बाद होम पेज पर Board Results पर क्लिक करें ।
  • अगले पेज पर Board Results 2026 के तहत Class 10 का चयन करें ।
  • Next पेज पर अपने रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देखें।

10वीं की मार्कशीट कैसे निकालें?

(DigiLocker) में ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट एक ‘प्रोविज़नल’ डॉक्यूमेंट होती है। ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी, लेकिन आप डिजिटल कॉपी DigiLocker से भी सुरक्षित रख सकते हैं:

  • DigiLocker App डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने आधार नंबर से लॉगिन/साइन-अप करें।
  • ‘Education’ सेक्शन में जाकर “Board of Secondary Education, Rajasthan” सर्च करें।”Class X Marksheet” चुनें और अपना रोल नंबर व वर्ष (2026) दर्ज करें।

आपकी डिजिटल मार्कशीट फेच (Fetch) हो जाएगी जिसे आप कभी भी उपयोग कर सकते हैं।

Read This Also : RBSE Class 6 7 Sample Paper 2026 PDF Download : वार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल पेपर डाउनलोड करें


Discover more from Gyankundli

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Girdhari Lal Suthar is an experienced English teacher and education content creator in India, specialising in English Grammar and English Literature for competitive and academic exams. With over 8 years of teaching experience, he has guided aspirants preparing for RPSC, SSC, school teaching exams, and college-level English courses. He holds an M.A. in English Literature and is the founder of Gyankundli, an educational platform that offers clear explanations, exam-oriented notes, MCQs, quizzes, and literary analysis in simple Indian English. His content is designed to help students and teachers master grammar rules, literary concepts, and exam strategies with ease. Connect on LinkedIn: Girdhari Lal Suthar

2 thoughts on “RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026”

Leave a Reply

Created with ❤