RPSC 2nd Grade Syllabus in Hindi PDF : RPSC सेकंड ग्रेड पेपर 1 सिलेबस हिंदी में यहां से डाउनलोड करें

RPSC 2nd Grade Syllabus in Hindi: RPSC ( राजस्थान लोक सेवा आयोग) द्वारा आगामी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती का सिलेबस 25 September 2025 को ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। हमने RPSC 2nd Grade Exam में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रथम प्रश्न पत्र का सिलेबस हिंदी भाषा में PDF file के रूप में अपलोड कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

इस ब्लॉग आर्टिकल में हमने RPSC 2nd Grade Paper 1 Syllabus को विस्तार में बताने का प्रयास किया है ताकि अभ्यर्थियों को सिलेबस को पढ़कर परीक्षा की तैयारी में मदद मिल सके।

आपको बता दें कि RPSC द्वारा जारी सिलेबस के अनुसार प्रथम प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह पेपर कुल 200 अंकों का होगा जिसको निर्धारित 2 घंटों की अवधि में हल करना होगा।

RPSC 2nd Grade Paper 1 Syllabus Highlights : RPSC 2nd Grade Syllabus in Hindi

OrganisationRajasthan Public Service Commission
Name of ExaminationSenior Teacher Exam
Mode of ExaminationOffline
Exam DatesJuly 2026
Negative Marking1/3
Minimum Passing Marks for paper 140%
CategorySyllabus

RPSC 2nd Grade Syllabus in Hindi : सेकंड ग्रेड पेपर 1 सिलेबस हिंदी में


  1. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामान्य ज्ञान
  • भौतिक स्वरूप, जलवायु, जल निकास प्रणाली, प्राकृतिक वनस्पति, कृषि, पशुपालन, दुग्ध विकास, जनसांख्यिकीय विशेषताएँ, जनजातियाँ, उद्योग, पर्यटन एवं प्रमुख पर्यटन स्थल

  • राजस्थान की प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता: (प्रमुख स्थल एवं उनका महत्व)
  •  18वीं शताब्दी तक राजस्थान का इतिहास:
  • राजस्थान के राजपूत वंश
  • दिल्ली सल्तनत के साथ संबंध – मेवाड़, रणथंभौर एवं जालौर
  • मुगलों के साथ राजस्थान के संबंध – मेवाड़, मारवाड़, आमेर एवं बीकानेर (विशेष संदर्भ: राणा सांगा, महाराणा प्रताप, आमेर के मानसिंह, चंद्रसेन, बीकानेर के रायसिंह, मेवाड़ के राजसिंह)

  •  राजस्थान में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास:
  • 1857 का विद्रोह
  • राजनीतिक जागरण
  • प्रजामंडल आंदोलन
  • किसान एवं जनजातीय आंदोलन

  •  राजस्थान का एकीकरण
  • समाज एवं धर्म:
  • लोक देवता एवं देवियाँ
  • राजस्थान के संत
  • स्थापत्य कला – मंदिर, किले, महल एवं स्मारक
  • चित्रकला – विभिन्न शैलियाँ
  • मेले एवं त्योहार
  • रीति-रिवाज, वेशभूषा, आभूषण एवं हस्तशिल्प
  • लोक संगीत, नृत्य एवं प्रदर्शन कला
  • भाषा एवं साहित्य
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व 

राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद
  • राज्य विधान सभा
  • राजस्थान उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालय
  • पंचायती राज व्यवस्था एवं उसका प्रशासन
  • नगरीय स्वशासन एवं उसका प्रशासन
  • राज्य सचिवालय, संभागीय आयुक्त एवं जिला प्रशासन
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान राज्य महिला आयोग, राजस्थान राज्य वित्त आयोग, राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग
  • लोकायुक्त, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण
  1. राजस्थान की समसामयिक घटनाएँ 
  • महत्वपूर्ण व्यक्ति, स्थान एवं समसामयिक मुद्दे
  • कल्याण एवं विकास से संबंधित नई योजनाएँ एवं पहल
  • आर्थिक एवं राजनीतिक परिदृश्य
  • खेल एवं खेलकूद
  • पुरस्कार, पुस्तकें एवं लेखक

III. विश्व एवं भारत का सामान्य ज्ञान

  • महाद्वीप, महासागर एवं उनकी विशेषताएँ, वैश्विक पवन प्रणाली, पर्यावरणीय समस्याएँ एवं रणनीतियाँ, प्रमुख मानव व्यवसाय, जनसंख्या वितरण एवं प्रवास
  • भारत: भौतिक स्वरूप, जलवायु प्रणाली, जल निकास, प्राकृतिक वनस्पति एवं जैव विविधता, ऊर्जा संसाधन

भारतीय अर्थव्यवस्था:

  • कृषि, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में विकास एवं वृद्धि, भारत का विदेशी व्यापार – प्रवृत्तियाँ, संरचना एवं दिशा

भारत का संविधान एवं विदेश नीति:

  • भारत में संवैधानिक विकास, संविधान सभा एवं डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की भूमिका
  • नागरिकता, मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निदेशक तत्व, मौलिक कर्तव्य
  • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद
  • संसद, सर्वोच्च न्यायालय, निर्वाचन आयोग
  • भारत की विदेश नीति के सिद्धांत, जवाहरलाल नेहरू का योगदान, प्रमुख शक्तियों एवं पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंध, समकालीन मुद्दे एवं चुनौतियाँ
  1. शैक्षिक मनोविज्ञान 
  • शैक्षिक मनोविज्ञान: स्वरूप, क्षेत्र एवं प्रभावी शिक्षण में इसकी उपयोगिता
  • शिक्षार्थी का समग्र विकास: विकास की अवधारणा एवं सिद्धांत, संज्ञानात्मक सामाजिक नैतिक भावनात्मक विकास 

भाषायी एवं शारीरिक विकास

  • अधिगम: अर्थ एवं प्रकार, व्यवहारवादी, संज्ञानात्मक, सामाजिक-संज्ञानात्मक एवं रचनावादी अधिगम दृष्टिकोण, अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक, शिक्षक के लिए निहितार्थ
  • व्यक्तित्व: अर्थ, सिद्धांत एवं मापन, समायोजन एवं मानसिक स्वास्थ्य
  • बुद्धि एवं सृजनात्मकता: अर्थ, सिद्धांत एवं मापन, अधिगम में भूमिका, भावनात्मक बुद्धिमत्ता – अवधारणा एवं व्यवहारिक उपयोग
  • अभिप्रेरणा: अर्थ एवं प्रकार, अभिप्रेरणा के सिद्धांत, शिक्षण-अधिगम में इसका महत्व एवं उपयोग
  • व्यक्तिगत भिन्नताएँ: अर्थ एवं स्रोत, कक्षा में प्रभाव, समावेशी शिक्षा
  • 21वीं सदी के कौशल-विकास: अवधारणा एवं रणनीतियाँ

RPSC 2nd Grade Syllabus in Hindi PDF for Paper 1: यहां से डाउनलोड करें

RPSC 2nd Grade Paper 1 Official SyllabusClick Here to Download
RPSC 2nd Grade Paper 1 Syllabus in Hindiयहां से डाउनलोड करें

RPSC 1st Grade Paper 1 Syllabus in Hindi : हिंदी में RPSC 1 ग्रेड पाठ्यक्रम पीडीएफ 2024



Discover more from Gyankundli

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Scroll to Top