Rajasthan BSTC Counselling 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल, फीस और जरूरी निर्देश

Rajasthan BSTC Counselling 2026

Rajasthan BSTC Counselling 2026 : प्री डी.एल.एड (BSTC) परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा प्री डी.एल.एड परीक्षा 2026 का परिणाम 10 जून 2026 को घोषित कर दिया गया है और अब काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको Rajasthan BSTC Counseling 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे – जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, रजिस्ट्रेशन फीस, एडमिशन फीस, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Rajasthan BSTC Counseling 2026 Overview

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम प्री डी.एल.एड (BSTC) परीक्षा 2026
आयोजक संस्था वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा
परीक्षा तिथि 20 मई 2026
परिणाम तिथि 10 जून 2026
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू 11 जून 2026
रजिस्ट्रेशन फीस रू. 3000/-
एडमिशन फीस रू. 13555/-
आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Counseling 2026 Latest News

राजस्थान प्री डी.एल.एड परीक्षा 2026 का आयोजन 20 मई 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था, जिसमें राज्यभर से लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा के लगभग एक महीने बाद, 10 जून 2026 को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने आधिकारिक रूप से परिणाम जारी कर दिया है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि परीक्षा में प्रत्येक पारी के प्रश्न पत्रों को खंड अनुसार (भाग अ, ब, स एवं द) स्केलिंग/नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाकर अंक जारी किए गए हैं। नॉर्मलाइज किए गए अंकों को जोड़कर अभ्यर्थियों का प्रतिशत निकाला गया है, और इसी प्रतिशत के आधार पर काउंसलिंग में वरीयता (मेरिट) तय होगी।

एक और बड़ी राहत की बात यह है कि परीक्षा में शामिल हुए सभी पात्र अभ्यर्थियों को बिना किसी कट-ऑफ के परिणाम जारी कर दिया गया है। यानी जिस भी अभ्यर्थी ने अर्हता परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत (सामान्य के लिए 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 45%) हासिल किया है, वह काउंसलिंग में भाग लेने का पात्र है।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और आवेदन सुधार (करेक्शन) की प्रक्रिया भी 11 जून 2026 से शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Important Dates

प्री डी.एल.एड काउंसलिंग 2026 की संपूर्ण समय सारणी नीचे टेबल में दी गई है। हर अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि वह इन तिथियों को नोट कर लें और समय रहते सभी प्रक्रियाएं पूरी करें।

क्र.सं. प्रक्रिया का विवरण तिथि / अवधि
1 आवेदन पत्र में संशोधन (शुल्क रू. 200/-) 11 जून से 16 जून 2026 तक
2 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन (शुल्क रू. 3000/-) एवं विकल्प भरना 11 जून से 16 जून 2026 तक
3 प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची 20 जून 2026 (शनिवार)
4 प्रथम चरण फीस भुगतान (रू. 13555/-) 20 जून से 27 जून 2026 तक
5 आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग 20 जून से 29 जून 2026 तक
6 दस्तावेज सत्यापन एवं ऑनलाइन सत्यापन 20 जून से 29 जून 2026 तक
7 प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना 20 जून से 29 जून 2026 तक
8 संस्थानों में कक्षाओं का आरंभ 1 जुलाई 2026 (बुधवार)
9 अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन 3 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक
10 अपवर्ड मूवमेंट परिणाम 7 जुलाई 2026 (मंगलवार)
11 अपवर्ड मूवमेंट के बाद रिपोर्टिंग 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक
12 द्वितीय चरण अलॉटमेंट सूची 13 जुलाई 2026 (सोमवार)
13 द्वितीय चरण फीस भुगतान 14 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक
14 द्वितीय चरण रिपोर्टिंग 14 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक
15 तृतीय चरण अलॉटमेंट सूची 22 जुलाई 2026 (बुधवार)
16 तृतीय चरण फीस भुगतान 22 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक
17 तृतीय चरण रिपोर्टिंग 22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक
18 शुल्क रिफंड प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के 45 कार्यदिवस में

ध्यान दें: यदि अंतिम तिथि तक चॉइस लॉक नहीं की जाती है, तो भरे गए विकल्प अंतिम तिथि के बाद स्वतः लॉक हो जाएंगे, इसलिए चॉइस फिलिंग में जल्दबाजी न करें।

Rajasthan BSTC Counseling 2026 Application Fees

काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अलग-अलग चरणों में निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • आवेदन पत्र संशोधन शुल्क: रू. 200/- (केवल जरूरत पड़ने पर)
  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क: रू. 3000/- (ऑनलाइन – ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से)

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह रजिस्ट्रेशन शुल्क प्रवेश के बाद कुल पाठ्यक्रम शुल्क में समाहित (एडजस्ट) कर दिया जाएगा। यानी यह राशि अतिरिक्त नहीं है, बल्कि कुल फीस का ही हिस्सा है।

यदि कोई अभ्यर्थी पूरी प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी संस्थान आवंटन से वंचित रह जाता है, तो उसके पंजीकरण शुल्क रू. 3000/- में से रू. 100/- काटकर शेष रू. 2900/- वापस लौटाए जाएंगे। वहीं संस्थान आवंटन के बाद भी जो अभ्यर्थी रिपोर्टिंग नहीं करते, उनके रू. 500/- काटकर शेष रू. 2500/- रिफंड किए जाएंगे।

Rajasthan D.El.Ed Admission Fee 2026

प्रथम चरण की अलॉटमेंट सूची के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान में प्रवेश के लिए मुख्य पाठ्यक्रम शुल्क के रूप में रू. 13555/- का ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य है। यह राशि ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से जमा करवाई जा सकती है।

यह शुल्क हर अलॉटमेंट चरण (प्रथम, द्वितीय और तृतीय) में चयनित होने वाले नए अभ्यर्थियों के लिए लागू होता है। हालांकि, यदि किसी अभ्यर्थी ने एक बार फीस जमा कर रिपोर्टिंग कर दी है और बाद में अपवर्ड मूवमेंट के तहत नया संस्थान आवंटित होता है, तो उसे दोबारा फीस जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है।

प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों को 45 कार्यदिवस की अवधि के भीतर शेष शुल्क राशि का रिफंड कर दिया जाएगा।

Rajasthan BSTC Counseling 2026 Important Instructions

काउंसलिंग में भाग लेने से पहले हर अभ्यर्थी को निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए:

  1. आवेदन पत्र में नाम, माता का नाम, पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान एवं पाठ्यक्रम के प्रकार (सामान्य/संस्कृत) में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
  2. प्री डी.एल.एड परीक्षा सामान्य व संस्कृत दोनों पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग यूनिक काउंसलिंग आईडी जारी की गई है। दोनों पाठ्यक्रमों या अल्पभाषा हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित काउंसलिंग आईडी का प्रयोग करना होगा।
  3. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश के अवसर को सुरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक अध्यापक शिक्षा संस्थानों के विकल्प भरें। विकल्पों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है, लेकिन कम से कम एक संस्थान या एक जिले का चयन आवश्यक है।
  4. काउंसलिंग पूर्णतः ऑनलाइन है। चॉइस लॉक करने से पहले संस्थानों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें, क्योंकि एक बार चॉइस लॉक होने के बाद उसमें संशोधन संभव नहीं होगा।
  5. प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थी अपनी श्रेणी (GEN, SC, ST, OBC, SBC, MBC, EWS आदि) और सब-कैटेगरी (Divorcee/Widow/PH/Defense) से संबंधित सभी मूल दस्तावेज और वैध जाति/मूल निवास प्रमाण पत्र तैयार रखें। दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की भिन्नता पाए जाने पर प्रवेश निरस्त माना जाएगा।
  6. यदि कोई अभ्यर्थी गलत तथ्य या मिथ्या सूचना देकर प्रवेश लेने का प्रयास करता है, तो उसे अपात्र घोषित कर दिया जाएगा और उसके पंजीकरण शुल्क रू. 3000/- को जब्त कर लिया जाएगा।
  7. अपवर्ड मूवमेंट के बाद नया संस्थान आवंटित होने पर वहां रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है। पुरानी आवंटित संस्था में दोबारा प्रवेश संभव नहीं होगा।
  8. जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक संस्थान में रिपोर्टिंग नहीं करेंगे, उनका प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।
  9. रजिस्ट्रेशन के समय बैंक खाते का विवरण (नाम, खाता संख्या, IFSC कोड) सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि गलत जानकारी से होने वाली किसी भी हानि की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं होगी।

How to Apply for Rajasthan BSTC Counselling 2026

राजस्थान BSTC काउंसलिंग 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी की जा सकती है:

स्टेप 1: सबसे पहले प्री डी.एल.एड की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर “Counseling Form” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपनी काउंसलिंग आईडी, रोल नंबर, जन्मतिथि और  माता का नाम डालकर पेमेंट मैथड के साथ आगे बढ़े।

स्टेप 4: सबसे पहले अपने आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचें। यदि कोई संशोधन करना है तो “Correction Panel” में जाकर रू. 200/- शुल्क के साथ सुधार करें।

स्टेप 5: इसके बाद रू. 3000/- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 6: भुगतान सफल होने के बाद उपलब्ध अध्यापक शिक्षा संस्थानों की सूची में से अपनी पसंद के अनुसार अधिकतम संस्थानों के विकल्प (Choices) भरें।

स्टेप 7: सभी विकल्प भरने के बाद ध्यानपूर्वक जांच करें और निर्धारित तिथि से पहले “Lock Choices” बटन पर क्लिक करके अपने विकल्प लॉक करें।

स्टेप 8: आवंटन सूची जारी होने के बाद अपने रिजल्ट को लॉगिन करके चेक करें। यदि सीट अलॉट होती है तो रू. 13555/- शुल्क जमा कर निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग करें।

स्टेप 9: संस्थान द्वारा दस्तावेज सत्यापन के बाद अपने लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

Rajasthan BSTC Counseling 2026 Important Links

लिंक का नाम लिंक
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन predeledraj2026.com
रिजल्ट चेक करें predeledraj2026.com
ऑफिशियल नोटिफिकेशन predeledraj2026.com
हेल्पलाइन नंबर 6375584979
ईमेल आईडी predeled2026@vmou.ac.in
अधिक प्रैक्टिस सेट और एग्जाम अपडेट gyankundli.com

नोट: यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। काउंसलिंग से जुड़ी किसी भी जानकारी की पुष्टि के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर ही अंतिम निर्णय लें। अधिक एग्जाम अपडेट्स और RPSC, REET, BSTC जैसी परीक्षाओं की तैयारी सामग्री के लिए gyankundli.com को नियमित विजिट करते रहें।


अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे अपने उन साथियों के साथ जरूर शेयर करें जिन्होंने प्री डी.एल.एड परीक्षा 2026 दी है, ताकि वे भी समय पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकें।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Scroll to Top