Rajasthan BSTC Result 2026 : राजस्थान बीएसटीसी 2026 का रिजल्ट जारी

Rajasthan BSTC Result 2026

Rajasthan BSTC Result 2026 : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम 2026 सफलतापूर्वक 20 मई को आयोजित हो चुका है , पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली । पूरे राजस्थान से लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए और अब सभी बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं — बीएसटीसी रिजल्ट 2026 कब आएगा ? तो आप सभी की इस बेसब्री का जवाब आ गया है । आपको बता दें कि राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट आज 10 जून 2026 को दोपहर 4 बजे जारी हो गया है। 

Rajasthan BSTC Result 2026 Overview

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026
आयोजन संस्था VMOU (वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय)
परीक्षा तिथि 20 मई 2026
प्रोविजनल आंसर की 24 मई 2026
फाइनल आंसर की 30 मई 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि 10 जून 2026 दोपहर 4 बजे 
ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Result 2026 Latest News

राजस्थान प्री डीएलएड 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी और 31 दिसम्बर 2025 तक फॉर्म भरे गए थे । राजस्थान भर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था । परीक्षा सफलतापूर्वक 20 मई को दो पारियों में आयोजित हुई ।

परीक्षा खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद 24 मई को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई , जिस पर अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का मौका मिला । आपत्तियों की समीक्षा के बाद 30 मई 2026 को फाइनल आंसर की जारी हो गई । अब इस फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा और 10 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जारी हो गया है

रिजल्ट के साथ ही बीएसटीसी कट ऑफ 2026 भी जारी की जाएगी । कट ऑफ से यह तय होगा कि कौन-कौन से अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के योग्य होंगे । कट ऑफ कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे कि परीक्षा का कठिनाई स्तर , कुल अभ्यर्थियों की संख्या और उपलब्ध सीटें । इसलिए रिजल्ट आने तक अभ्यर्थी इस पेज को बुकमार्क करके रखें ताकि कोई अपडेट मिस न हो ।

BSTC Counselling 2026 : रिजल्ट के बाद क्या होगा ?

बहुत से अभ्यर्थी यह भी जानना चाहते हैं कि रिजल्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी । आपको बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया शुरू होगी [नोट : काउंसलिंग प्रकिया 11 जून 2026 से शुरू हो गई है। पूरी जानकारी यहां पढ़िए: Rajasthan BSTC Counselling 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल, फीस और जरूरी निर्देश ]काउंसलिंग में वे अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जो कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे ।

काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को उनकी रैंक और वरीयता के अनुसार सरकारी और निजी डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा । काउंसलिंग की तारीखें भी रिजल्ट के साथ या उसके कुछ दिनों बाद जारी होने की संभावना है । इसलिए अभी से अपने दस्तावेज तैयार रखें ताकि काउंसलिंग के समय कोई परेशानी न हो ।

काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेजों में मुख्यतः ये चीजें शामिल होंगी — 10वीं और 12वीं की मार्कशीट , ग्रेजुएशन की डिग्री , जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) , मूल निवास प्रमाण पत्र , पासपोर्ट साइज फोटो और आवेदन संख्या ।

How to Check Rajasthan BSTC Result 2026

बीएसटीसी रिजल्ट 2026 चेक करना बेहद आसान है , बस नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें :

  • सबसे पहले predeledraj2026.com की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर ” Result 2026″ का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें
  • नए पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा , ध्यान से सभी जानकारी चेक करें
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सेव करके रखें , आगे काम आएगा

Rajasthan BSTC Result 2026 : Important Links

विवरण लिंक / जानकारी
BSTC Result 2026 जारी होने की तारीख 10 जून 2026
BSTC Result 2026 चेक करें predeledraj2026.com
BSTC Cut Off 2026 Soon
BSTC Counselling 2026 11 जून 2026 से
Official Website predeledraj2026.com

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें जो बीएसटीसी 2026 की परीक्षा में शामिल हुए हैं ।


यह भी पढ़ें : Self Study Habits : सेल्फ स्टडी कैसे करे जाने पूरी जानकारी


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Scroll to Top